फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident in Meerut: A woman has death in road accident in GangaNagar of Meerut

दर्दनाक हादसा: ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत, जमकर हुआ हंगामा

Wed, 22 Sep 2021 10:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Sep 2021 10:24 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की टक्कर लगने से मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Accident in Meerut: A woman has death in road accident in GangaNagar of Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में अम्हैड़ा सिखेड़ा मार्ग पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे सिखेड़ा के ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए मार्ग को जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


सिखेड़ा निवासी कृष्ण गांव में ही मजदूरी करता है। बुधवार को उसकी पत्नी नीतू अम्हैड़ा स्थित बैंक से रुपये निकालने के लिए जा रही थी। अम्हैड़ा-सिखेड़ा संपर्क मार्ग पर वृंदावन कॉलोनी के पास उसे उसका भतीजा विक्रांत मिल गया। दोनों बातें करने लगे। इस दौरान सिखेड़ा की ओर से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। विक्रांत ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे अम्हैड़ा-सिखेड़ा मार्ग को जाम रखा। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम संदीप भागिया व सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने आर्थिक मदद का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल बचाने के चक्कर में होते हैं हादसे
गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कहा कि वाहन चालक सिवाया पर टोल बचाने के लिए इस रास्ते से होकर जाते हैं। इसमें ज्यादातर संख्या ट्रक, डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे भारी वाहनों की होती है। जिसकी वजह से हादसे होते हैं।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का जाल: कई मदरसों को फंडिंग करता है बीएससी पास मौलाना कलीम, लोगों को ऐसे करता था भ्रमित

पुलिस व ग्रामीणों के बीच तनातनी
हादसे के बाद ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में गंगानगर पुलिस व ग्रामीणों के बीच कई बार तनातनी हो गई। शुरुआत में ग्रामीणों ने लिखित आश्वासन दिए जाने की मांग की थी। पुलिस पर वाहनों की चेकिंग नहीं करने का आरोप लगाया। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed