फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accelerate and timely complete smart city projects

Meerut News: स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में तेजी लाएं और समय से पूरा करें

Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Accelerate and timely complete smart city projects
स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी योजनाओं की समीक्षा करते नगरायुक्त संजय चौहान, स्रोत
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त संजय चौहान ने सोमवार को स्मार्ट सिटी योजना के अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि चल रही परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी परियोजनाओं आईसीसीसी, स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्क, सीवर लाइन, स्मार्ट रूम व स्मार्ट क्लास रूम, स्मार्ट लाइब्रेरी, गोगा म्हाड़ी तालाब का सुंदरीकरण, स्मार्ट गैराज व वर्कशॉप, जोनल ऑफिस, गर्ल्स हॉस्टल व स्टेडियम से संबंधित परियाेजनाओं की जानकारी ली। जिन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चल रही परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजनाओं से संबंधित सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों के साथ मंगलवार दोपहर एक बजे समीक्षा बैठक कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में एसीईओ/अपर नगरायुक्त राजेश यादव, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, कंपनी सचिव शंकर तायल, डीजीएम फाइनेंस मोहित, डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर शिवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed