फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   abused with anganwadi worker

पुष्टाहार न देने पर प्रधान पति ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से की अभद्रता और मारपीट

Tue, 27 Jul 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
abused with anganwadi worker
प्रधान पति ने आंगनबाड़ी से की अभद्रता, मारपीट
विज्ञापन

मेरठ। इंचोली थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी और बीएलओ से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। सोमवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। इंचोली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
घटना 24 जुलाई की बताई जा रही है। क्षेत्र के एक गांव में आंगनबाड़ी बाल पुष्टाहार बांटने के लिए प्राथमिक विद्यालय में पहुंची। जब वह पुष्टाहार वितरण कर रही थी, तभी प्रधान पति अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंच गया। उसने अपात्र लोगों को पुष्टाहार बांटने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी ने जब नियम का हवाला देकर ऐसा करने से इनकार किया तो प्रधान पति व उसके समर्थक अभद्रता पर उतर आए। उन्होंने जबरन पुष्टाहार लूट लिया। वीडियो भी बनाया गया। पीड़िता का कहना है कि वह अपनी शिकायत लेकर इंचोली थाने गई थी,, लेकिन पुलिस भी दबंगों के दबाव में सुनवाई नहीं कर रही। पति की मृत्यु के बाद वह खुद ही अपना घर चलाती है। ऐसे में दबंगों से उसे जान माल का खतरा बना हुआ है। महिला ने अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed