फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   absence of student increasing worry

छात्रों की कम उपस्थिति को लेकर महाविद्यालय में मंथन किया

Fri, 23 Aug 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
absence of student increasing worry
संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर में आयोजित अभिवावक शिक्षक सम्मेलन में मौजूद( - फोटो : SARDANA
सरूरपुर। संजय गांधी डिग्री कॉलेज सरूरपुर में अभिभावक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने सीधा संवाद कर छात्रों की समस्याओं एवं सुझावों को जाना।
विज्ञापन

एसजी पीजी कॉलेज सरूरपुर में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मेलन में अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। यहां छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत करा गया। वहीं, महाविद्यालय में शिक्षण-प्रशिक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सुझाव भी मांगे। जिससे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आ रही समस्याओं को निस्तारित किया जा सके। प्राचार्य डॉ. विरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस समय महाविद्यालय में सबसे बड़ी समस्या छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति बनती जा रही है। जिस पर अभिभावकों ने खुलकर विमर्श किया। बताया कि महाविद्यालय में छात्र छात्राओं की संख्या कम हो रही है यह एक गंभीर समस्या है। अभिभावकों से विमर्श के साथ उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल करने का निर्णय प्रबंधन द्वारा लिया गया। इनमें शिक्षण और बेहतर बनाने हेतु योग्य शिक्षाणर्थियों की तैनाती की मांग आई। इस दौरान अभिभावकों को बताया कि 70 फीसदी से कम उपस्थिति होने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा से रोक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ भी नहीं मिलेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से महाविद्यालय में उपस्थित होने के लिए चेताया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार ने मंच का संचालन किया। यहां डॉ. सविता तोमर, डॉ. भारतवीर, हरेंद्र सिंह, डॉ. रीना तोमर, डॉ. रजनीश, अनिल कुमार, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. डीडीएस सिंह, डॉ. सचिन कुमार, प्रतिभा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed