फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abhishek stood first in the quiz, and Abhi Sharma stood first in the speech competition.

Meerut News: क्विज में अभिषेक, भाषण प्रतियोगिता में अभि शर्मा प्रथम

Fri, 11 Sep 2026 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Abhishek stood first in the quiz, and Abhi Sharma stood first in the speech competition.
सीसीएसयू के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में वीकेंड अभिव्यक्ति का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को साप्ताहिक कार्यक्रम वीकेंड अभिव्यक्ति का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने क्विज, भाषण, गायन, फोटोग्राफी और पेंटिंग सहित विभिन्न गतिविधियों में अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया।
क्विज में अभिषेक नागर प्रथम, हर्ष द्वितीय और गौतम तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में अभि शर्मा प्रथम, सक्षम गर्ग द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय रहीं। सोहा खान ने संस्कृत गीत प्रस्तुत किया। अमितेश्वर सिंह ने फोटोग्राफी और दीपक ने चित्रों की प्रस्तुति दी। विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का शॉल व बुके देकर स्वागत किया। शुभम शर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। संचालन लवकुमार सिंह ने किया। आयोजन में डॉ. दीपिका वर्मा, निधि शर्मा, तनीषा माथुर, कपिल और निशांत का सहयोग रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फैकल्टी ऑफ आर्ट के डीन प्रो. अतवीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री हासिल करने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, ज्ञान और कौशल विकास का मंच है। कार्यक्रम में कर्नल राहुल जोशी ने नेपाल आपदा पर विशेष व्याख्यान देते हुए आपदा प्रबंधन और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed