{"_id":"6519d9e2b82925d0b9089864","slug":"abhishek-nagar-arrested-in-nas-college-assault-case-meerut-news-c-14-1-mrt1027-347218-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एनएएस काॅलेज में मारपीट प्रकरण में अभिषेक नागर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एनएएस काॅलेज में मारपीट प्रकरण में अभिषेक नागर गिरफ्तार
Mon, 02 Oct 2023 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। एनएएस काॅलेज में बहन के साथ फीस जमा करने गए युवक की पिटाई के मामले में एक आरोपी भावनपुर निवासी अभिषेक नागर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ईव्ज चौराहे के पास से पकड़ा गया है। इससे पहले राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने मामला संज्ञान में लिया था। आयोग ने मेरठ पुलिस को अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ कार्यालय में तलब किया है।
दरअसल, लिसाड़ीगेट की जाकिर काॅलोनी में रहने वाला साहिल मंगलवार को एनएएस कॉलेज में बहन के साथ फीस जमा करने गया था। कई युवकों ने उसकी पिटाई कर दी थी। मामला सीसीटीवी में कैद हो गया था। साहिल की बहन की ओर से टोपी पहनने को लेकर मारपीट करने की तहरीर दी गई थी। एसएसपी रोहित सजवाण ने जांच के बाद बताया था कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली तो सामने आया कि साहिल कॉलेज में वीडियो बना रहा था। इसका विरोध करते हुए कुछ युवकों ने मारपीट की थी। पुलिस ने टोपी को लेकर लगाए गए आरोप का खंडन किया था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान अभिषेक नागर निवासी मारकपुर भावनपुर, सौरभ विकल उर्फ गुड्डू निवासी बीटा इंचौली और विकास के रूप में की थी। इनमें से आरोपी सौरभ विकल उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। सीओ कोतवाली अमित चौरसिया का कहना है कि इस मामले में अब अभिषेक नागर को भी पकड़ लिया गया है। जांच जारी है।