{"_id":"6776f8be1146ee88dd07e892","slug":"abhinav-murder-case-police-took-the-victims-family-to-the-spot-father-shed-tears-meerut-news-c-14-1-mrt1051-748414-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनव हत्याकांड : पीड़ित परिवार को घटनास्थल पर ले गई पुलिस, पिता के निकले आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनव हत्याकांड : पीड़ित परिवार को घटनास्थल पर ले गई पुलिस, पिता के निकले आंसू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ/कंकरखेड़ा। वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय छात्र अभिनव की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस पीड़ित परिवार को लेकर घटनास्थल पर लेकर पहुंची। घटनास्थल को देखकर पीड़ित पिता की आंखों में आंसू आ गए। पीड़ित परिवार ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से फिर से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड की की वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी सुनील ने बीते शनिवार 28 दिसंबर को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उनका 17 वर्षीय बेटा अभिनव मंगल पांडे नगर में पड़ोस के किशोर के साथ कोचिंग करता था। शनिवार को दोनों कोचिंग के लिए गए थे। लेकिन देर शाम तक अभिनव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। पीड़ित परिवार ने आरोपी से जानकारी लेने का प्रयास किया था। लेकिन आरोपी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया था। परिजनों ने आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई थी। जहां आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने अभिनव की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने रविवार को आरोपी की निशानदेही पर गढ़ रोड पर काली नदी के पास एक कॉलेज के पीछे ट्यूबवेल के पास से छात्र अभिनव का शव बरामद किया था। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
परिजनों ने एसएसपी से कहा था की हत्या में अन्य लोग भी शामिल है। जिसके बाद एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी थी। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजनों ने एसएसपी डॉ विपिन ताडा से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर एसएसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम पीड़ित परिजनों का घटनास्थल पर ले गई। परिजनों के बयान भी दर्ज किए है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि क्राइम ब्रांच सभी तथ्यों की जांच कर रही है।र