फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abhinav murder case: Father started crying after seeing the place where son was murdered

अभिनव मर्डर: जहां हुई बेटे की हत्या, उस स्थान को देख रोने लगे पिता... पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर की जांच

Fri, 03 Jan 2025 12:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 03 Jan 2025 12:04 AM IST
सार

अभिनव की हत्या उसके ही दोस्त ने सिर पर हथौड़ा मारकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने हत्याकांड में अन्य आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई है। क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Abhinav murder case: Father started crying after seeing the place where son was murdered
अभिनव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय छात्र अभिनव की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस पीड़ित परिवार को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। घटनास्थल को देखकर पिता की आंखों में आंसू आ गए। पीड़ित परिवार ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से फिर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच का न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड की वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी सुनील ने 28 दिसंबर को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उनका 17 वर्षीय बेटा अभिनव मंगल पांडे नगर में पड़ोस के किशोर के साथ कोचिंग करता था। शनिवार को दोनों कोचिंग के लिए गए थे। लेकिन देर शाम तक अभिनव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। पीड़ित परिवार ने आरोपी से जानकारी लेने का प्रयास किया था। लेकिन उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया था। परिजनों ने आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई थी। जहां आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने अभिनव की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने रविवार को आरोपी की निशानदेही पर गढ़ रोड पर काली नदी के पास एक कॉलेज के पीछे ट्यूबवेल के पास से अभिनव का शव बरामद किया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था।
 
विज्ञापन

परिजनों ने एसएसपी से कहा था कि हत्या में अन्य लोग भी शामिल है। जिसके बाद एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी थी। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजनों ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम पीड़ित परिजनों को घटनास्थल पर ले गई। परिजनों के बयान भी दर्ज किए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed