फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abhinav Bindra's team conducted scientific tests of the candidates

अभिनव बिंद्रा की टीम ने किया अभ्यर्थियों का वैज्ञानिक परीक्षण

Wed, 20 Aug 2025 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
Abhinav Bindra's team conducted scientific tests of the candidates
प्रदेश के कई जिलों से 43 अभ्यर्थियों ने खेल विवि में प्रवेश को कराया शारीरिक परीक्षण
विज्ञापन

पहले सत्र में शारीरिक शिक्षा और खेल स्नातक में होने हैं प्रवेश, टीम ने जाना, किस खेल के लिए बना खिलाड़ी का शरीर
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र में शारीरिक शिक्षा और खेल में स्नातक के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को 43 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षण कराया। इस दौरान अभिनव बिंद्रा की टीम ने अभ्यर्थियों का वैज्ञानिक परीक्षण किया। टीम ने जाना की कौन सा खिलाड़ी किस खेल में भाग ले सकता है। वह अच्छी तरह दौड़ सकता है या अन्य एथलेटिक्स इवेंट में भाग ले सकता है।
बुधवार को बहराइच, कानपुर, ललितपुर, जोनपुर, प्रयागराज ससेत कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे। बृहस्पतिवार को परीक्षण का अंतिम दिन रहेगा। उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों से अभ्यर्थी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

परीक्षण के तीसरे दिन विभिन्न जिलों से आए 43 अभ्यर्थियों ने 50 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और मेडिसिन बॉल थ्रो जैसी शारीरिक परीक्षाओं में भाग लिया। इसके बाद अभिनव बिंद्रा टार्गेटिंग परफॉर्मेंस से आए खेल वैज्ञानिक डॉ. मणिका घोष और डॉ. मधुर्ज्य दास ने हैंडग्रिप स्ट्रेंथ, स्किनफोल्ड कैलीपर और अन्य वैज्ञानिक परीक्षण किए। उन्होंने देखा की अभ्यर्थियों के हाथ और अंगुलियां ठीक प्रकार से हैं या नहीं। उन्होंने कई प्रकार की जांच से उनका परीक्षण किया। उन्होंने जाना कि खिलाड़ी किस प्रकार से अपने शरीर को किस खेल में ढाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को सुझाव भी दिए कि वह किस खेल में भाग लेकर अपना कॅरिअर बना सकते हैं। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने दौड़ की प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस मौके पर कई अभ्यर्थियों ने 800 मीटर दौड़ को तय समय से भी कम समय में पूरा किया। गौरव त्यागी ने बताया कि इसमें कई बच्चे ऐसे हैं, जो दौड़ में आगे जाकर अच्छा कर सकते हैं। रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि 50 सीटों के लिए 5 गुणा से अधिक बच्चों ने पंजीकरण हुए थे। राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में इस प्रकार के पेशेवर कोर्स उपलब्ध होना युवाओं के लिए खेलों में नए कॅरिअर अवसर खोलेगा। बीपीएसई के बाद विवि की ओर से बीपीएड समेत कई कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। खेल विवि का पहला सत्र 29 को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से अभ्यर्थी परीक्षण को पहुंचेंगे।

कृषि विश्वविद्यालय में चलेंगी कक्षाएं
खेल विवि के पहले सत्र में कक्षाएं मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में चलेंगी। विवि की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पहले सत्र की शुरूआत की जा रही है। इसमें शारीरिक शिक्षा और खेल में स्नातक की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। खेल विवि का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। कार्य पूरा न होने के कारण वर्तमान में कृषि विवि में कक्षाएं चलेंगी। 50 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इसमें प्रवेश के लिए पहली मेरिट 25 अगस्त को जारी होगी। पहली मेरिट सूची के अभ्यर्थियों के फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त होगी। दूसरी मेरिट 28 अगस्त को जारी होगी। पहले सत्र की शुरुआत 29 अगस्त को खेल दिवस के मौके पर होगी। दूसरी मेरिट के आधार पर फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त होगी। अंतिम मेरिट 2 सितंबर को जारी होगी और 3 और 4 सितंबर को वह फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed