फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abhay and Raman's models became the center of attraction

आज का कार्यक्रम : अभय और रमन के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

Mon, 25 May 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Abhay and Raman's models became the center of attraction
अटल टिंकरिंग लैब में चमका छात्रों का नवाचार, सॉफ्टवेयर और रोबोटिक आर्म ने किया प्रभावित
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब में कक्षा 11 के छात्र अभय कुमार और कक्षा 10 के छात्र रमन लूथरा के प्रोजेक्ट्स विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
20 से 30 मई तक चल रहे इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई तकनीक, नवाचार और समस्या समाधान कौशल से जोड़ना है। कैंप में अभय कुमार ने स्कूल नेटवर्क मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर विकसित किया है, जो 50 से अधिक कंप्यूटर वाले विद्यालयों और संस्थानों के लिए उपयोगी है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सभी कंप्यूटरों को एक डैशबोर्ड से मॉनिटर और कंट्रोल किया जा सकता है। अभय का दावा है कि इससे आईटी प्रबंधन खर्च में 40 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

कक्षा 10 के छात्र रमन लूथरा ने मल्टी-फंक्शनल रोबोटिक आर्म बनाकर सभी को प्रभावित किया। आरएफ रिमोट से संचालित यह आर्म तीन अक्षों में घूम सकता है। रमन ने लाइव डेमो के जरिए आरएफ तकनीक, सर्वो मोटर और गियर्स की कार्यप्रणाली समझाई। रोबोटिक आर्म से विद्यालय का नाम लिखकर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल टिंकरिंग लैब की प्रभारी रुद्राणी शर्मा ने दोनों छात्रों की सराहना की सराहना की। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यालय ऐसे नवाचारों को पेटेंट और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा। कैंप में 85 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed