फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abdullapur's youth fell from the train and died

Meerut News: अब्दुल्लापुर के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Sun, 11 Jun 2023 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Abdullapur's youth fell from the train and died
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी युवक रिंकू (32) की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। अब्दुलापुर निवासी रिंकू पुत्र श्योराज मजदूरी करता था। वह अपने दोस्त सोनू पुत्र रिशीपाल के साथ ट्रेन से अपनी बहन दीपा के पास पंजाब जा रहा था। जब ट्रेन जनपद सहारनपुर के थाना सरसावा स्थित पिलखनी स्टेशन पर पहुंची तो अधिक भीड़ होने के कारण रिंकू खिड़की के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर ट्रेन से गिर गया। वहीं, दोस्त को गिरता देख सोनू भी ट्रेन से कूद गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सरसावा पुलिस के अनुसार रिंकू ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। वहीं, सोनू को उपचार दिलाकर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed