Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abdullah Residency Controversy: Video Viral, Case Filed Against Youth for Remarks on CM-PM

अब्दुल्ला रेजीडेंसी विवाद: युवक का वीडियो वायरल, सीएम-पीएम पर टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 10:51 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 15 Sep 2025 10:51 AM IST
सार

मेरठ में अब्दुल्ला रेजीडेंसी को लेकर युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में सीएम और पीएम पर टिप्पणी और धार्मिक आधार पर प्लॉट बिक्री को लेकर विवादित बयान सामने आया। पुलिस ने आरोपी नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Abdullah Residency Controversy: Video Viral, Case Filed Against Youth for Remarks on CM-PM
अब्दुला रेजीडेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अब्दुल्ला रेजीडेंसी को लेकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसमें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ भी टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


दरोगा शिवकांत वर्मा ने लोहियानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड हुआ है। इसमें एक व्यक्ति अब्दुल्ला रेजीडेंसी में धार्मिक आधार पर प्लॉट बिक्री को लेकर कह रहा है कि इसमें कोई हिंदू नहीं रहेगा। मुस्लिम मोहल्ले में केवल मुस्लिम रहेंगे। कोई हिंदू नहीं रहेगा। हिंदू अपने मोहल्ले में अलग रहेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने वीडियो के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वीडियो में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वाला मदीना मस्जिद जाकिर कॉलोनी निवासी नदीम है। उसके इस तरह की भाषा और शब्दों का प्रयोग करने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दो धर्मों के बीच दुर्भावना और कटुता पैदा हो रही है। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे तलाश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन

Abdullah Residency Controversy: Video Viral, Case Filed Against Youth for Remarks on CM-PM
अब्दुला रेजीडेंसी - फोटो : अमर उजाला

मंत्री के सवाल उठाने के बाद हुई थी कार्रवाई
ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने हापुड़ रोड स्थित इस रेजीडेंसी में केवल अल्पसंख्यक समुदाय को ही भूखंड देने पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद डीएम डॉ. वीके सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी।

इसमें एसडीएम सदर डॉ. दीक्षा जोशी, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता आफताब अहमद शामिल थे। 9 सितंबर को जांच कमेटी ने पैमाइश कराई। इसमें पाया गया कि 22 हजार वर्ग मीटर में कॉलोनी पास हुई थी लेकिन करीब 300 वर्ग मीटर में अतिरिक्त भूमि पर चहारदीवारी कराई गई थी। इसे बुलडोजर से गिरा दिया गया।

आवास विकास परिषद के जेई संदीप कुमार ने नौचंदी थाने पर रेजीडेंसी के मालिक जावेद इकबाल और महेंद्र गुप्ता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मार्ग अवरुद्ध करने और अतिक्रमण करने का केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed