फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abduction of uncle and nephew from registry office

Meerut News: रजिस्ट्री कार्यालय से चाचा-भतीजे का अपहरण

Tue, 17 Oct 2023 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Abduction of uncle and nephew from registry office
मवाना (मेरठ)। जमीन का बैनामा कराने तहसील में पहुंचे गांव बना निवासी राहुल और उसके चाचा जगपाल का गांव के ही दर्जनों लोगों ने तमंचा दिखाकर मारपीट कर अपहरण कर लिया और कार में डालकर ले गए। रास्ते किसी चाचा उनके चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच नामजद समेत 20-25 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव बना निवासी तेजपाल पुत्र अतर सिंह ने तहरीर में बताया कि सोमवार को वह अपने छोटे भाई जगपाल व भतीजे राहुल पुत्र शीशपाल के साथ अपनी आठ बीघा पुश्तैनी जमीन का बैनामा करने के लिए तहसील पहुंचे थे। जब वह रजिस्ट्री कार्यालय में खड़े थे, उसी दौरान
विज्ञापन

उसी दौरान दो कारों में सवार होकर गांव के ही कुछ लोग आए। एक कार में सवार लोगों ने गाली गलौज व मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर अपपे कब्जे में ले लिया और कार में डालकर ले गए। चाचा जगपा सिंह किसी तरह उनके चंगुल से छूट गया और थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तेजपाल और जगपाल ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। रजिस्ट्री कार्यालय से दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने तेजपाल व जगपाल से मामले की जानकारी ली।
इसके बाद आरोपी पक्ष को फोन कर राहुल को लेकर तुरंत थाने पहुंचने के लिए कहा। राहुल के थाने पहुंचने पर पुलिस की जान में जान आई। वहीं आरोपी पक्ष ने बताया कि काफी समय से जिस जमीन को राहुल बेचने के लिए आया था, उसे वह जोतते आ रहे हैं। उक्त जमीन की बाबत राहुल के पिता को पैसा दे रखा था। वहीं, राहुल का कहना है कि कोई पैसा उसके पिता या उसने नहीं लिया है।

तेजपाल की तहरीर पर पुलिस ने आकाश, विपुल पुत्र सत्येंद्र, पप्पू, विपुल पुत्र धर्मवीर, अक्षय व 20-25 अज्ञात के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed