{"_id":"5abe8db94f1c1bc0618b49de","slug":"ab-churaaho-par-bhi-traffic-sambhaalengi-mahila-constrable","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चौराहों पर भी ट्रैफिक संभालेंगी महिला कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चौराहों पर भी ट्रैफिक संभालेंगी महिला कांस्टेबल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही चौराहों पर भी महिला कांस्टेबल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालती नजर आएंगी। शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक ने महिला कांस्टेबलों की कमी होने की बात कहते हुए एसएसपी को पत्र लिखा। अप्रैल में महिला कांस्टेबलों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
एक फरवरी को पहली बार शहर और देहात के थाने व ऑफिसों में तैनात 34 महिला कांस्टेबल ट्रैफिक में तैनात की गई। महिला कांस्टेबलों के लिए ट्रैफिक में दस नई स्कूटी खरीदी गई। जिन्हें ट्रैफिक एंजिल नाम दिया गया। अब एसपी ट्रैफिक ने एसएसपी को पत्र लिखकर 65 और महिला कांस्टेबलों की तैनाती की मांग की है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि जल्द ही दस नई स्कूटी और खरीदी जाएंगी। एक शिफ्ट में एंजिल के लिए 40 महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर भी महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। ट्रैफिक अफसरों का कहना है कि महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी से चौराहों पर भी यातायात व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी। वहीं पुलिस लाइन में तैयार किए गए ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नाम ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर रखा गया है। कंट्रोल रूम में भी महिला कांस्टेबल ही तैनात की जाएंगी।
डीजल ऑटो पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा
मेरठ। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को डीजल से संचालित ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया। जीरो माइल और बागपत अड्डे से ऑटो पकड़कर उनको सीज किया गया।
शहर में डीजल से चलने वाले ऑटो प्रतिबंधित हैं, लेकिन अभी भी ऐसे ऑटो सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे प्रदूषण फैल रहा है। टीएसआई डीडी दीक्षित ने बताया कि जीरो माइल, रोडवेज, मेट्रो प्लाजा, फुटबाल चौक पर अभियान चलाकर ऐसे 25 ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की गई। जीरो माइल पर ऑटो चालकों ने विरोध करने का प्रयास भी किया। फुटबाल चौक पर भी विरोध हुआ। वहीं ऑटो पकड़ते ही सिफारिशें भी आने लगीं। टीएसआई ने बताया कि इन डीजल ऑटो को केवल ग्रामीण क्षेत्र में संचालन की अनुमति होती है, लेकिन ये शहर के विभिन्न रूटों पर भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
नो टेंपो जोन में आज चलेगा अभियान
ट्रैफिक पुलिस शनिवार को बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहे तक नो टेंपो जोन में अभियान चलाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने टेंपो और ई रिक्शा चालकों से कहा है कि वे स्वयं संचालन बंद कर दें अन्यथा उनके वाहन सीज किए जाएंगे। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने एक अप्रैल से नो टेंपो जोन में ई रिक्शा और ऑटो का संचालन पूरी तरह से बंद कराने का दावा किया है।