फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aayushi, Tanishka and Soumya selected for SGFI National Games

Meerut News: एसजीएफआई नेशनल गेम्स के लिए आयुषी ,तनिष्का और सौम्या का चयन

Sun, 11 Jan 2026 06:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 11 Jan 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Aayushi, Tanishka and Soumya selected for SGFI National Games
बास्केटबॉल नेशनल के लिए चुनी गई खिलाड़ियों का सोफिया में हुआ सम्मान फोटो स्त्रोत स्वयं
आज से शुरू होने वाले 69वी नेशनल स्कूल खेलों में सीआईएससीई का प्रतिनिधित्व करेंगी सोफिया स्कूल की तीनों छात्राएं
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोफिया स्कूल की आयुषी, तनिष्का और सौम्या का एसजीएफआई नेशनल गेम्स के लिए सीआईएससीई बास्केटबाल टीम में चयन हुआ है l यह उपलब्धि उन्हें बीते वर्ष अक्तूबर में गोरखपुर में आयोजित सीआईएससीई नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण मिला है। यह खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 12 से 16 जनवरी तक छत्तीसगढ़ में आयोजित 69वी नेशनल स्कूल खेलों में सीआईएससीई का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस मौके पर सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मीना ने आयुषी ,तनिष्का, सौम्या और प्रशिक्षक मिर्जा अदन को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंङर 14 में अनन्या सक्सेना और अंडर 19 में नव्या रावत का एसजीएफआई खेलों में नियमित रूप से चयन हो चुका है l कोच अदन मिर्जा ने बताया की सोफिया स्कूल से 2025-26 में 12 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। उन्हीं में से 5 खिलाड़ियों का एसजीएफआई के लिए चयन हुआ है l इस मौके पर जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव मिर्जा बैग और अध्यक्ष सौरभ जैन ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई।
विज्ञापन

तीन बार नेशनल खेल चुकी है तनिष्का
तनिष्का ने कक्षा 6 में बास्केटबाल खेलना शुरू किया। उन्होंने ओपन सब जूनियर नेशनल, ओपन यूथ नेशनल और ओपन जूनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में भाग लिया है।तीन सीआईएससीई नेशनल्स में भी प्रतिभाग किया है। पहली बार एसजीएफआई के लिए चयनित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सीआईएससीई नेशनल खेल चुकी हैं आयुषी
आयुषी ने कक्षा 7 में बास्केटबाल खेलना शुरू किया था। उनका पहली बार एसजीएफआई के लिए चयनित हुई हैं। तीन सीआईएससीई नेशनल्स में भाग लिया है।
दूसरी बार एसजीएफआई के चुनी गईं सौम्या
- सौम्या ने कक्षा 6 में बास्केटबाल खेलना शुरू किया। उन्होंने यूथ ओपन नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया है। सौम्या ने तीन सीआईएससीई बास्केटबॉल नेशनल्स में भाग लिया है। वह दूसरी बार एसजीएफआई के लिए चयनित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed