फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aavas vikas flat ready

आवास विकास के 350 डूप्लेक्स और प्लाट तैयार

Fri, 17 Mar 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Mar 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
aavas vikas flat ready
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 अपनी पुरानी नीति पर लौटे आवास विकास ने जागृति विहार एक्सटेंशन में डूप्लेक्स और भूखंडों के प्लान को अंतिम रूप दे दिया है। पहले चरण में 125 डूप्लेक्स और इतने ही भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। जैसे ही नई सरकार का गठन होगा, प्रस्ताव शासन में भेजकर वहां से रजिस्ट्रेशन खोलने की डेट ले ली जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जागृति विहार एक्सटेंशन में आवास विकास ने 16 सौ फ्लैट बनाए हैं। तीन श्रेणी में यहां आवास बनाए जा रहे हैं। 57 वर्गमीटर में बन रहे आवासों के लिए कुल 180 लोगों ने आवेदन किया है। 64 वर्गमीटर श्रेणी में 276 जबकि 32 वर्ग मीटर श्रेणी में कुल 512 लोगों ने आवेदन किया है। ये मल्टी स्टोरी बिल्डिंग हैं और इसके लिए आवास विकास को वह रिस्पांस नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। छह सौ से ज्यादा फ्लैट तो अभी खाली ही रह गए। कई बार इसके लिए रजिस्ट्रेशन खोला गया। लेकिन लोगों ने उम्मीद के मुताबिक दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन


अब डूप्लेक्स और भूखंड
यही कारण रहा है कि आवास विकास ने अपनी पुरानी नीति को पुनर्जीवित कर जागृति विहार के सेक्टर तीन और पांच में डूप्लेक्स और भूखंडों के प्लान को अंतिम रूप दे दिया। एक्सईएन राजीव गुप्ता के मुताबिक पहले चरण में 125 डूप्लेक्स तथा सिंगलेक्स आवंटित होंगे। 144 मीटर में डूप्लेक्स बनेंगे तो थ्री बेडरूम होंगे। 127 मीटर में सिंगलेक्स बनेंगे जो टू बेडरूम होंगे। इतने ही भूखंडों का प्लान तैयार है। भूखंड भी इसी साइज के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेट कार्ड भी तैयार
इस बाबत रेट कार्ड भी लगभग तैयार हो गया है। बस इस पर लखनऊ से फाइनल मुहर लगनी है। 144 मीटर के डूप्लेक्स का रेट लगभग पचास लाख जबकि 127 मीटर के सिंगलेक्स का रेट लगभग 39 लाख रुपया रखा जाएगा। डूप्लेक्स में कवर एरिया 131 वर्ग मीटर तथा सिंगलेक्स में 108 मीटर होगा।

भूखंड के रेट होंगे रिवाइज
वर्तमान में यहां आवास विकास का 15 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर का रेट है। पिछले साल भी यहां रेट नहीं बढ़ाया गया था। ऐसे में इस बार यहां रेट रिवाइज होगा। लगभग 18 हजार रुपये यहां का नया रेट आवास विकास खोलने की तैयारी में है। पहले भवनों का आवंटन होगा और उसे तत्काल बाद भूखंड आवंटित होंगे।


जल्द खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
प्लान तैयार है। जैसे ही नई सरकार का गठन होगा, यह लेआउट शासन को जाएगा। इसे अप्रूव्ल मिलते ही रजिस्ट्रेशन की तारीख खोल दी जाएगी। माना जा रहा है कि अगले माह से इस बाबत रजिस्स्ट्रेशन ओपन हो जाएंगे। दरअसल, आवास विकास एक बड़ी योजना को फिर से अमल में लाना चाहता है। पिछली कई योजनाओं में पिटने के बाद इस नए प्लान में गंभीरता से काम किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed