{"_id":"6841eab7b4e6f89b48032981","slug":"aastha-murder-case-she-was-talking-to-a-friend-mother-strangled-her-to-death-and-cousin-brother-cut-her-neck-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आस्था हत्याकांड: मोबाइल पर दोस्त से कर रही थी बात, मां ने गला दबाकर मारा और ममेरे भाई ने काटी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था हत्याकांड: मोबाइल पर दोस्त से कर रही थी बात, मां ने गला दबाकर मारा और ममेरे भाई ने काटी गर्दन
Fri, 06 Jun 2025 02:02 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:02 AM IST
सार
Murder in Meerut: 12वीं कक्षा की छात्रा आस्था की सिरकटी लाश बहादरपुर के रजबहे में बहती मिली। उसके दोस्त ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आस्था की मां, मामा समेत परिवार के कई लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
आस्था की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिन बुधवार, समय दोपहर एक बजे था। आस्था उर्फ तनिष्का अपने दोस्त से मोबाइल पर बात कर रही थी। मां राकेश देवी ने बेटी आस्था से मोबाइल छीन लिया। इसे लेकर मां-बेटी में हाथापाई हो गई। इसके बाद राकेश देवी ने आस्था की गला दबाकर हत्या कर दी। मां ने इस बारे में अपने भाइयों को बताया। वह भी कार से महरौली गांव से दादरी पहुंचे। ममेरे भाई, दो मामा और मौसेरे भाई ने आस्था का शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई। धारदार हथियार से छात्रा का सिर काटा और उसका धड़ परतापुर के बहादरपुर रजबहे में फेंककर चले गए।
विज्ञापन
आस्था की मां, मामा और ममेरे भाई से पुलिस की पूछताछ के बाद एसएसपी डा. विपिन ताडा ने यह खुलासा किया। हिरासत में ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू की निशानदेही पर आस्था के कटे हुए सिर की तलाश बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रही। एसपी सिटी, एएसपी ब्रह्मपुरी, परतापुर थाना पुलिस की टीमें कई जगहों पर जुटी रही। पुलिस की एक टीम मोनू को साथ लेकर जानी गंग नहर में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक पूछताछ में मोनू ने बताया कि आस्था की हत्या के बाद उसके कटे सिर को जानी गंगनहर में फेंका गया। पुलिस हिरासत में छात्रा की मां राकेश देवी से भी महिला पुलिस पूछताछ कर रही है। घटनाक्रम को लेकर छात्रा के परिजनों से पुलिस अलग-अलग जानकारी जुटा रही है।
पुलिस का दावा है कि छात्रा के कटे हुए सिर की बरामदगी के बाद इस वारदात में और भी बड़ा खुलासा हो सकता है। छात्रा के मौसेरे भाई गौरव को भी पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस का कहना है कि गौरव से कई राज खुलेंगे, क्योंकि पुलिस ने कई लोगों के मोबाइल नंबरों की भी सीडीआर निकाली है। इसमें आस्था की हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने एक स्वीफ्ट कार भी बरामद की है। सीसीटीवी कैमरों में कार की आवाजाही को भी देखा जा रहा है।
दोस्त के फोन नंबर से हुआ हत्याकांड का खुलासा
जेब से मिले दोस्त के मोबाइल फोन नंबर से ही इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पहले पुलिस दोस्त तक पहुंची, उसने शव देख कर आस्था उर्फ तनिष्का के रूप में मृतका की पहचान की। धड़ रजबहे में मिला, जबकि कटे सिर को गंगनहर में फेंका गया। ऐसे में यदि छात्रा के पास से मोबाइल नंबर नहीं मिलता तो छात्रा की पहचान कराना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता।

पहचान होते ही छात्रा के परिजनों को उठाया
छात्रा के शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले दादरी पहुंचकर छात्रा की मां और दोनों भाइयों को उठाया। इसके बाद छात्रा की मां को लेकर पुलिस उसके मायके महरौली पहुंची। वहां से पुलिस ने छात्रा के दो मामाओं और ममेरे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पिता रमेश के मोबाइल की भी निकाली सीडीआर
पुलिस ने छात्रा के पिता रमेश के मोबाइल फोन की भी सीडीआर निकाली है, ताकि पता चल सके कि उनकी लोकेशन कहां थी और किसने उनसे बात की है। वहीं, छात्रा के मामा के घर महरौली जाकर भी छात्रा के सिर की तलाश की गई।
देर रात तक नहीं मिला कटा हुआ सिर
पुलिस छात्रा के कटे हुए सिर की देर रात तक तलाश में लगी थी, मगर सिर बरामद नहीं हुआ था। पुलिस ने बहादरपुर रजबहे के आसपास भी सिर को तलाश किया।

गुमशुदगी का रचते रहे नाटक
छात्रा की हत्या के बाद मां गुमशुदगी का नाटक रचती रही और छात्रा की तलाश में जुटी रही। ग्रामीण भी छात्रा को तलाश करने में लगे थे, मगर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। बृहस्पतिवार शाम को दादरी गांव में घर पर कुछ पड़ोसी बैठे थे। उनका कहना था कि छात्रा गायब है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला।

पुलिस जब गांव में आई तो पता चला कि उसकी हत्या हो गई। छात्रा ने सकौती के सूरजमल स्कूल से कक्षा 11 वीं की पढ़ाई करने के बाद कक्षा 12 में प्रवेश लिया था। दोस्त से उसकी मुलाकात भी होती थी। गांव में घटना का पता चलने के बाद भी कोई बोलने को तैयार नहीं है। गांव में सन्नाटा पसरा है। घर पर मां राकेश देवी, दो छोटे भाई 14 और 11 साल के हैं। तीन बच्चों में छात्रा सबसे बड़ी थी।