फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aarti in temples after lunar eclipse, Hari's name echoed

Meerut News: चंद्र ग्रहण के बाद खुले मंदिरों के कपाट, आरती में गूंजा हरिनाम

Tue, 03 Mar 2026 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Aarti in temples after lunar eclipse, Hari's name echoed
शुद्धिकरण के बाद पूजा अर्चना, देवी शक्तिपीठ, शिवालय, देवालयों में हुए आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चंद्रग्रहण के सूतक काल के बाद मंगलवार शाम सात बजे के बाद मंदिरों के कपाट खुले। शुद्धिकरण के बाद विधि विधान से पूजन हुआ। देवी शक्तिपीठ, शिवालय, देवालयों में पूजा हुई। हनुमान मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मंगलवार को चंद्र ग्रहण प्रदेश और उत्तरी भारत के कई हिस्सों में दिखाई दिया। ग्रहण का अधिकांश भाग चंद्रमा उदय से पहले हुआ लेकिन चंद्र उदय के समय ग्रहण रहा। ऐसे में मंदिरों में सभी नियमों का पालन किया गया। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि ग्रहण के कारण होलिका दहन और रंगोत्सव प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया ब्लड मून खगोलीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा है। कई जगह चंद्रमा लाल रंग में भी नजर आया। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में ग्रहण के पीछे मुख्य कारण राहु केतु को माना जाता है। ऐसे में मंदिरों में शुद्धिकरण और अन्य अनुष्ठान विधि विधान से शाम 7 बजे से आरंभ हुए। ग्रहण दोपहर 3:30 आरंभ हुआ समाप्त 6:47 पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य मनीष स्वामी ने बताया मेरठ में ग्रहण आंशिक रहा। सूतक काल का शहर में विशेष ध्यान रखा गया। बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि ग्रहण के बाद मंदिर में शुद्धिकरण कार्य हुआ इसके बाद भगवान को स्नान कराकर पोषाक बदली गईं। विधि विधान से आरती और पूजन हुआ। शहर के सभी मंदिरों में परंपरा अनुसार पूजन किया गया। शनि मंदिर वेस्ट एंड रोड के महामंडलेश्वर महेंद्र दास जी महाराज और बाबा मनोहरनाथ मंदिर की महामंडलेश्वर निलिमानंद महाराज ने बताया कि सभी कार्य विधि विधान से किए गए। बुधवार को शहर में रंग उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed