फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AAP Workers took a silent procession by putting a bandage on mouth

AAP कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी बांधकर निकाला मौन जुलूस

Wed, 27 Dec 2017 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 27 Dec 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
AAP Workers took a silent procession by putting a bandage on mouth
आप कार्यकर्ताओं ने निकाला मौन जुलूस - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धामपुर एसडीएम और सीओ के व्यवहार के खिलाफ मुंह पर काली पट्टी बांधकर और ताला लगाकर मौन जुलूस निकाला। अधिकारियों के बर्ताव को अंग्रेजी शासन के कानून की तरह बताया। 

विज्ञापन


पढ़ें : युवती की हत्या मामले में पुलिस नहीं कर सकी भाईयों को गिरफ्तार
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और मौन जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी। प्रदेश प्रवक्ता विनीत शर्मा ने मुंह पर जंजीर और ताला भी लगाया था। राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनीष कुमार को देते हुए विनीत शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। 24 दिसंबर को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी राज्य सरकार की अर्थी निकालर उसे जलाकर विरोध प्रकट किया था। संविधान भी नागरिकों को विरोध करने का अधिकार देता है। धामपुर सीओ ने पार्टी के इस आंदोलन को हरकत बताया है। सीओ के इस कथन का अर्थ निकलता है कि आजादी के समय से पहले से और अब तक किए गए सभी आंदोलन हरकत और आंदोलन करने वाले हरकतबाज हैं। एसडीएम ने इस आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। भाजपा सरकार में जनहित में चलाए जा रहे आंदोलनों को अंग्रेजी सरकार की तरह कुचलने की कोशिश की जा रही है। ज्ञापन में सीओ द्वारा कहे गए हरकत शब्द को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मल मिश्रा, अनुपम शर्मा, फसीउद्दीन, इमरान अहमद, डा. आबिद फैजल, सौरव शर्मा, प्रेम सिंह, मेघराज सिंह, सरदार ख्वाजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed