फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AAP workers burnt effigy of ED at Commissionerate

Meerut News: आप कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पर ईडी का पुतला फूंका

Fri, 03 Nov 2023 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
AAP workers burnt effigy of ED at Commissionerate
मेरठ। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया और ईडी का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी ने बेबुनियाद नोटिस भेज दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा है कि दिल्ली सरकार से भाजपा डरी हुई है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। झूठे केस लगाकर आप नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। आरोप लगाया कि दो नवंबर को पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुलाकर जेल भेजने की प्लानिंग में थी। 2014 के चुनाव के बाद हर राज्य में विपक्ष पर साजिशन कार्रवाई हो रही है। फरवरी 2015 में दिल्ली में आप की 70 में 67 सीट आई और 2020 में 70 में से 62 सीट आने पर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे। बेबुनियाद आरोप लगाकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, सहित पार्टी के कई नेताओं को जेल भेजा गया है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक के बाद विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, हर्ष वशिष्ठ, हेम कुमार, मनोज शर्मा, करन अग्रवाल, प्रीति चौधरी, लक्ष्मी, संतोष, नीलम, कैप्टन कपिल शर्मा आदि अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed