फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AAP protests against Modi-Trump trade deal

Meerut News: मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आप का प्रदर्शन

Sun, 15 Feb 2026 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
AAP protests against Modi-Trump trade deal
मेरठ..कंवलजीत..अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ कमिश्नरी चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क से कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला और समझौते की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसकी पार्टी ने निंदा की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग की गई। पार्टी नेताओं का आरोप है कि यह समझौता देश की आर्थिक संप्रभुता, किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। अंकुश चौधरी ने इसे “ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील” बताते हुए कहा कि सरकार ने भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोल दिया है, जिससे करोड़ों किसानों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रूस से सस्ता तेल खरीदने के बजाय अमेरिका समेत अन्य देशों से महंगा तेल लेने का निर्णय जनता पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। पार्टी ने समझौते की शर्तों में पारदर्शिता की मांग करते हुए चेतावनी दी कि किसानों और देश के स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed