{"_id":"5af89cf94f1c1be0408b5169","slug":"aandhi-uda-le-gyi-nauchandi-ki-raunak","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी उड़ा ले गई नौचंदी की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी उड़ा ले गई नौचंदी की रौनक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 May 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आंधी-बारिश ने रविवार को जहां नौचंदी मेले के दुकानदारों को निराश किया, वहीं मेला घूमने जाने वालों के अरमानों पर भी पानी फेर दिया। चूंकि मेला 19 मई को खत्म हो रहा है। इस कारण आज मेले का अंतिम रविवार था। दुकानदारों को आज भारी भीड़ आने की उम्मीद थी। इसके चलते शाम तीन बजे से ही दुकानें सजने लगी थीं। लेकिन शाम को अंधड़ चलते ही दुकानें अस्त व्यस्त हो गईं। वहीं बारिश के कारण उम्मीद के अनुसार लोग भी मेले में नहीं पहुंचे। ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार टकटकी लगाए बैठे रहे।
दुकानदार सलीम, मनोज ने बताया कि रविवार को मेले में सबसे अधिक कारोबार होता है। मेले के अंत में पड़ने वाला रविवार दुकानदारों के लिए लाभकारी होता है। मौसम खराब होने से काफी नुकसान हुआ है। मेला कमेटी से मांग करेंगे कि मेले में नुकसान की भरपाई करने के लिए मेले को एक सप्ताह आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
पटेल मंडप में भी श्रोताओं का टोटा
मौसम खराब होने के कारण पटेल मंडप में भी कार्यक्रम को देखने वालों का टोटा रहा। जितने लोग मंच पर दिखे, करीब उतनी की संख्या में पांडाल में। उनमें भी 80 प्रतिशत नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस कर्मी रहे। हालांकि कलाकारों ने नाटक का मंचन किया। इस अवसर पर सविता देवी, अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी, चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, गफ्फार अहमद, कदीर अहमद आदि रहे।
विज्ञापन