{"_id":"630afac3caf26e4d8e454c0b","slug":"aam-aadmi-party-protest-against-inflation-in-meerut-padyatra-started-from-tejgarhi-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, तेजगढ़ी चौराहा से शुरू की पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, तेजगढ़ी चौराहा से शुरू की पदयात्रा
Sun, 28 Aug 2022 10:49 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:49 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी महंगाई समेत कई मुद्दों के खिलाफ पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन कर रही है। मेरठ में पार्टी के सभी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और पार्टी का झंडा लेकर महंगाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए शहर की सड़क पर निकल चुके हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकामयाब हो रही है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तेजगढ़ी चौराहा से पदयात्रा की शुरुआत की है। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और पार्टी का झंडा लेकर महंगाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए शहर की सड़क पर निकले हैं। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का यह काफिला गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड्डा से बच्चा पार्क होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
दरअसल, आम आदमी पार्टी केंद्र व प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में तेजी से बढ़ती महंगाई, जीएसटी की बढ़ती दरें और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है। आज इसकी शुरुआत कर दी गई। यूपी के सभी जिलों में पदयात्रा निकाली जाएंगी। इन पदयात्राओं का मकसद सरकार के खिलाफ महंगाई व बेरोजगारी आदि को लेकर जनता को जागरूक करना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: पांच लाख भवनों से एक सितंबर से वसूला जाएगा यूजर चार्ज, बाजारों से रात में भी उठेगा कूड़ा, देखें दरें
विज्ञापन