फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aam Aadmi Party MLA Amanatullah Khan family met SP Crime at SSP office in Meerut

आप विधायक के गांव में जुलूस के दौरान लाठीचार्ज को लेकर हंगामा, महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 13 Feb 2020 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Feb 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party MLA Amanatullah Khan family met SP Crime at SSP office in Meerut
अमानतुल्लाह खान - फोटो : ANI
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई जीत के बाद उनके मेरठ स्थित गांव में जुलूस निकालने पर बखेड़ा हो गया। भीड़ ने जुलूस निकालते हुए नारेबाजी की और मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो पुलिस के साथ हाथापाई कर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिजन एसएसपी ऑफिस पर एसपी क्राइम से मिले। महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगवानपुर गांव में पुलिस ने सत्ता के पक्ष में लाठी चार्ज किया है और घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की। इस मामले में परीक्षित गढ़ पुलिस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बता दें कि विधायक अमानतुल्लाह दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। मंगलवार शाम विधायक के जीतने की खुशी में उनके पैतृक गांव अगवानपुर (परीक्षितगढ़) में परिवार से जुड़े सदस्य और ग्रामीण मिठाई बांट रहे थे। उसके बाद गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में महिलाएं भी शामिल थीं।

इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो परीक्षितगढ़ एसओ कैलाश चंद्र फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने नारेबाजी कर जुलूस निकाल रहे लोगों को रोका तो एक महिला ने महिला पुलिस से गाली गलौज कर दी। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
 

पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए बिना अनुमति जुलूस निकालने से रोक दिया। जिस पर भीड़ ने पुलिस से हाथापाई कर दी। महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने की कोशिश की। भीड़ ने एसओ से भी धक्का-मुक्की करते हुए हिरासत में ली गई महिला को छुड़ा लिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

एसओ परीक्षितगढ़ ने बताया कि देर रात नूरउल्ला खां समेत 20 नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed