फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aakhir kab milegi kure ki badbu se nijaat

आखिर कब मिलेगी कूड़े की बदबू से निजात  

Thu, 15 Feb 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
aakhir kab milegi kure ki badbu se nijaat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगतपुरम में कूड़े के ढेर से जनता परेशान है। अधिकारी हैं कि चादर ताने सोए हुए हैं। सरकार जनता के हित में काम करने के लिए अधिकारियों को आदेश दे रही है, लेकिन निगम अधिकारी जनता की कोई सुध नहीं ले रहे है। कूड़े की बदबू के चलते दिल्ली रोड स्थित कई कालोनियों की जनता सांस नहीं ले पा रही है। जनता अब पुराने कूड़े के निस्तारण की मांग कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला टीम ने मंगतपुरम के निकट सरस्वती लोक निवासियों से बातचीत कर उनका दर्द जाना।

अधिकारी कर रहे खिलवाड़
निगम अधिकारी जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। अब अधिकारियों को घेरने केअलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। -गौरव अग्रवाल, 

कूड़े से जीवन हुआ नरक        
शहर का सारा कूड़ा यहीं डाला जा रहा है। मंगतपुरम में डल रहे कूड़े ने जनता का जीवन नरक कर दिया है। - कपिल 

कमिश्नर भी नहीं दे रहे ध्यान
कमिश्नर भी हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगतपुरम में कूड़े की समस्या पर उन्होंने भी कुछ नहीं किया। -सुशील शर्मा

अधिकारियों पर हो एफआईआर
नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। बदबू में सांस भी लेना भारी पड़ता है। -सुरेंद्र दुआ

अधिकारियों का करेंगी घेराव 
अगर जल्द कूड़े को नहीं उठाया गया तो क्षेत्र की महिलाएं इक्ट्ठा होकर निगम अधिकारियों का घेराव करेंगी। -सीमा सरीन

निगम के खिलाफ होगा आंदोलन
मंगतराम में कूड़ा समस्या लोगाें के जी का जंजाल बनी हुई है। जल्द दूर नहीं हुई तो निगम के खिलाफ आंदोलन होगा। -लव गर्ग ,

क्षेत्र के लिए नासूर बना कूड़ा
नगर निगम अधिकारी जनता की सुध लेने को ही तैयार नहीं है। मंगतपुरम में डाला गया कूड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए नासूर बन गया है। - अनुज मलिक

बीमारी का बना रहता है भय
 जब हवा चलती है तो बदबू के कारण मुंह में खाना भी नहीं जाता। बदबू में सांस लेना भी दूभर हो जाता है। बीमारी का भय बना रहता है। - प्रदीप बंसल   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed