फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aaj meerut range

आज मेरठ रेंज में लगेंगे 10 लाख पौधे

Mon, 11 Jul 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Mon, 11 Jul 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
aaj meerut range
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सूबे में एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाने का अभिनव अभियान सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा। जिला स्तर पर काम को अंजाम देने के लिए वन विभाग ने व्यापक तैयारी की है। अहम बात यह है कि सरकार 24 घंटे में सर्वाधिक पौधे लगाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज कराने जा रही है। गिनीज बुक की ओर से भी टीम मॉनिटरिंग में लगी है। मेरठ रेंज में 149 जगहों पर 10 लाख 71681 पौधे लगाए जाएंगे। हर साइट पर ऑडिटर तैनात रहेंगे। सांसद, मंत्री और विधायक भी पौधा रोपण करेंगे।
विज्ञापन

वन विभाग के पश्चिम क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार के मुताबिक व्यापक तैयारी की गई है। मेरठ रेंज के छह जिलों में 149 जगहों पर 10 लाख 71681 पौधे लगाए जाएंगे। रेंज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। हर दो घंटे में रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी।
विज्ञापन

खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानपुर देहात और मुलायम सिंह यादव कुकरैल में पौधा रोपण करेंगे। सहारनपुर रेंज में 207 जगहों पर 17 लाख 56500 पौधे लगाए जाएंगे। एसडीएम, तहसीलदार और बीडीओ लेवल के अधिकारी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। डीएफओ अदिति शर्मा के मुताबिक मेरठ जिले में 43 जगहों पर 2.85 लाख पौधे लगाए जाने हैं। परीक्षितगढ़ रेंज में सबसे अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ जिले की सभी रेंज में पौधा रोपण होगा। नहर और गंगा के किनारे पौधा रोपण किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक पौधा रोपण करेंगे। गड्ढे खोदने और वहां पौधा पहुंचाने का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। सुबह 10 बजे से पौधा रोपण शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। अगर काम बचता है तो मंगलवार सुबह 10 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा।

गिनीज बुक की टीम लगी निगरानी में
पौधा रोपण का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज कराने के लिए कार्रवाई चल रही है। पौधा रोपण से पहले वन विभाग ने खोदे गए गड्ढों जीपीएस के जरिए पॉलीगोन गूगल मैप बनाकर गिनीज बुक के लिए अपलोड किया। गिनीज बुक का हेड क्वार्टर इंग्लैंड में है। वहां से बैठकर निगरानी हो रही है। उन्होंने केपीएनजी संस्था को निगरानी और रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी है। प्लांटिंग से पहले के फोटो और विडियो भेजी जा चुकी है।
अब प्लांटिंग के बादर हर साइट की चार फोटो और चार विडियो अपलोड की जाएगी। हर साइट पर एक ऑडिटर और एक विटनेस तैनात किया गया है। गिनती का निर्धारित परफॉर्मा है, जिसमें जानकारी देनी है। हर साइट का एक प्रभारी है। इसके अलावा रेंज के कंट्रोल रूम पर काउंट वॉच लगाई जाएगी। जिसके माध्यम से पौधारोपण की वास्तविक संख्या का पता चल सकेगा। एक काउंट वाच सचिवालय में भी लगेगी।

136 प्रजाति के लगाए जाएंगे पौधे
प्रदेश भर में 136 प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें फलदार और छायादार भी शामिल होंगे। ये पौधे क्षेत्र की जमीन के हिसाब से लगाए जाएंगे। मेरठ में कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर किला परीक्षितगढ़ में पौधारोपण करेंगे। इसके अलावा सांसद राजेंद्र अग्रवाल रिठानी में, विधायक गुलाम मोहम्मद भोले की झाल पर और प्रभुदयाल वाल्मीकि मखदूमपुर मार्ग पर पौधारोपण करेंगे।


हर साइट पर होगी मेडिकल किट
जहां भी पौधारोपण होगा, वहां मेडिकल किट की भी व्यवस्था की गई है। किट में एंटीवेनम इंजेक्शन होगा। अगर किसी को सांप या किसी अन्य जहरीले जीव ने काट लिया तो उसे तुरंत उक्त इंजेक्शन देकर उसका किया इलाज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed