{"_id":"676cbd537eccb5139d02f73e","slug":"aafias-murderer-taken-on-remand-pistol-used-in-the-murder-recovered-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106423-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आफिया का हत्यारोपी रिमांड पर लिया, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आफिया का हत्यारोपी रिमांड पर लिया, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कालंद में गोली मारकर आठ वर्षीय आफिया की हत्या किए जाने के मामले में मुख्य आरोपी कामरान त्यागी पुत्र सरफराज को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।
एक दिसंबर को गांव कालंद में रंजिश के चलते डेयरी संचालक तहसीन की आठ वर्षीय पुत्री आफिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आफिया के भाई साहिल का घटना के दिन आरोपी के साथ गांव में ही झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने साहिल की हत्या करने के इरादे से तमंचे और धारदार हथियार से उसके घर पर हमला कर दिया था। कई राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस ने तहसीन की तहरीर के आधार पर गांव निवासी आरोपी मशरूफ, कैफ, सोहराब और कामरान के साथ पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मशरूफ, कैफ व कामरान को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि सोहराब अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। फिलहाल हत्यारोपी शोहराब के सऊदी भागने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमरान को रिमांड पर लेकर सरधना के कालंद चुंगी से हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल बरामद कर लिया गया है।

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन