{"_id":"675f35d07645a403c301cad4","slug":"aadesh-murder-case-not-solved-even-after-46-days-kithor-news-c-73-1-smrt1028-103338-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आदेश हत्याकांड का 46 दिन बाद भी खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आदेश हत्याकांड का 46 दिन बाद भी खुलासा नहीं
विज्ञापन
माछरा। गांव शोल्दा के आदेश हत्याकांड को करीब 46 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस नामजदों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे परिजनों व ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है। मामले की जांच किए जाने की कहकर पुलिस द्वारा परिजनों को टरका दिया जाता है। जबकि नामजद गांव में खुलेआम घूम रहे हैं।
किठौर थाना क्षेत्र के गांव शोल्दा में 31 अक्तूबर की देर रात शोल्दा निवासी आदेश पुत्र श्रीपाल की उसके घेर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मां पड़ोसियों व पौत्र रोबिन के साथ घेर में पहुंची तो देखा कि देववती के माथे पर चोट व खून के निशान थे। वहीं आदेश के पास जाकर देखा तो वह खून से लथपथ मच्छरदानी में चारपाई पर पड़ा था। मृतक आदेश की विवाहिता बहन सरिता ने देववती, बिजेंद्र, भाई मनोज, बेटे ललित, लोकेश को नामजद करते हुए जमीन बिक्री के बयाने के 75 लाख रुपये हड़पने के लालच में हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नामजदों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष है। वह नामजदों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी से भी गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं, परंतु गिरफ्तारी नहीं हुई। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस नामजदों को बचाने में लगी है।