फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth was caught passing lewd comments on female students.

Meerut News: छात्राओं पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा

Sat, 27 Sep 2025 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
A youth was caught passing lewd comments on female students.
रोहटा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एंटी रोमियो टीम ने आरोपी उज्ज्वल को महिलाओं व छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने और फब्तियां कसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद महिला सब इंस्पेक्टर निवेश कुमारी टीम के साथ गश्त पर थीं। टीम रोहटा ब्लॉक के पास पहुंची तो वहां एक युवक कोचिंग और लाइब्रेरी से लौट रही छात्राओं और महिलाओं पर अश्लील गाने गाते हुए फब्तियां कस रहा था। टीम द्वारा टोके जाने पर युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उज्ज्वल निवासी ढ़डरा बताया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सख्त है। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed