{"_id":"696fb8198fc372b2b7091be7","slug":"a-youth-was-attacked-with-sticks-in-dhabai-nagar-video-went-viral-meerut-news-c-72-1-mct1010-147544-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ढबाई नगर में युवक पर लाठी डंडों से हमला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ढबाई नगर में युवक पर लाठी डंडों से हमला, वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढवाई नगर में एक युवक पर लाठी-डंडों और अवैध हथियारों से हमला कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कांच के पुल निवासी समीर सब्जी विक्रेता है। वह ढवाई नगर में सब्जी बेचने गया था, तभी वहीं के रहने वाले शाकिर से सब्जी खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शाकिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर समीर पर हमला कर दिया। हमले में शाकिर के साथ अन्य लोग भी शामिल थे। समीर ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में हमलावर हथियार लहराते और घर के बाहर उत्पात मचाते दिख रहे हैं। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों के पहचान के प्रयास कर रही है।