फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth sitting at a shop was attacked, an FIR was lodged against four people.

Meerut News: दुकान पर बैठे युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Mar 2026 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
A youth sitting at a shop was attacked, an FIR was lodged against four people.
दौराला। लोईया गांव में दुकान पर बैठे युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मोबीन अहमद ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 26 मार्च की रात वह अपने घर में स्थित परचून की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही रियासत, शफीक, गुलजार व जुनैद समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों व डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed