फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth preparing for UPSC in Vijay Nagar committed suicide by hanging himself

विजय नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 29 Jun 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A youth preparing for UPSC in Vijay Nagar committed suicide by hanging himself
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजय नगर में किराए के मकान में रहने वाले बुलंदशहर नरसैना निवासी आशुतोष (24) ने फांसी लगाकर जान दे दी। आशुतोष यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस मान रही है कि पारिवारिक कलह के चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

आशुतोष यूपीएससी की तैयारी के अलावा प्राइवेट कोचिंग भी करता था। शाम को खाने का टिफिन लेकर आए युवक ने आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खुला। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने परिजनाें को सूचना दी और मकान मालिक से भी संपर्क किया। मकान मालिक गाजियाबाद में परिवार के साथ रहता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवक के तनाव में होने की जानकारी भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed