फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth murdered in Kharkhoda of Meerut and dead body thrown in the forest

यूपी: युवक की धारदार हथियार से हत्या, जंगल में फेंकी लाश, नहीं हो सकी शिनाख्त, जेब से मिली एक छोटी डायरी

Sun, 01 Oct 2023 01:13 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 01 Oct 2023 01:13 AM IST
सार

Meerut Murder Case : मृतक युवक के चहरे और गर्दन पर धारदार हथियार के कई निशान मिले हैं। उसने काले-सफेद रंग की टी-शर्ट व काला लोअर पहना हुआ है।

विज्ञापन
A youth murdered in Kharkhoda of Meerut and dead body thrown in the forest
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के खरखौदा में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव गांव उलधन के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव उलधन निवासी कुछ किसान शनिवार सुबह को सरावा सर्विस रोड पर अपने खेतों पर काम करने पहुंचे। हरनान के खेत के पास करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवक के चहरे और गर्दन पर धारदार हथियार के कई निशान मिले। उसने काले-सफेद रंग की टी-शर्ट व काला लोअर पहना हुआ है। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी भिजवा दिया गया। शव जिस जगह मिला, वहां हत्या की वारदात जैसा कोई निशान पुलिस को नहीं मिला। जिससे माना जा रहा है कि हत्या कहीं और करके शव शुक्रवार रात के अंधेरे में यहां फेंका गया है।

विज्ञापन

जेब से मिली डायरी पर लिखे नंबर पर कॉल की तो पहुंचे हापुड़ के लोग
सीओ किठौर पवन चौधरी ने बताया कि युवक की जेब में एक डायरी मिली। जिस पर नसीफ नाम के व्यक्ति का नंबर था। पुलिस ने इस नंबर पर कॉल की तो दिल्ली निवासी युवक ने फोन उठाया। उसने अपना नाम नसीफ बताया। खरखौदा पुलिस ने उसे मामले की जानकारी दी और व्हाट्सएप पर शव के फोटो भेजे। नसीफ ने शव अपने भाई दिलशाद पुत्र असलूफ निवासी घुंघराला थाना हाफिजपुर हापुड़ का होने की आशंका व्यक्त की। 

यह भी पढ़ें: यूपी: घर में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिलाओं-युवकों को इस हाल देख दंग रह गए अफसर

उसने बताया कि 13 वर्ष पूर्व जमीन के विवाद को लेकर उसका भाई दिलशाद पत्नी के साथ घर से चला गया था। शाम को घुंघराला के पूर्व प्रधान के साथ दिलशाद के अन्य परिजन मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने शव दिलशाद का होने पर आशंका जाहिर की। अब रविवार को दिलशाद की पत्नी से शव की शिनाख्त कराई जाएगी। तभी शव की पहचान पुख्ता हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पीड़िता ने बयां किया दर्द, बोली- मुस्लिम धर्म छोड़ रचाई थी प्रेमी से शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed