{"_id":"676cbd695e05bf90290f601d","slug":"a-youth-going-to-the-farm-was-attacked-with-a-knife-injured-a-complaint-was-lodged-against-five-accused-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102531-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेत पर जा रहे युवक पर चाकू से हमला, घायल, पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेत पर जा रहे युवक पर चाकू से हमला, घायल, पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा में ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर अपने खेत पर जा रहे किसान के बेटे पर गांव के ही एक युवक ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। घायल युवक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव जलालपुर जोरा निवासी राजसिंह ने तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर उसका बेटा अंकुर सैनी घर से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अपने खेत में गन्ने भरने के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव का ही एक युवक चार अन्य युवकों के साथ घात लगाए हुए खड़ा था। जिसने ट्रैक्टर पर सवार अंकुर को नीचे उतार लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद अंकुर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उक्त लोगों ने उसके बेटे को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी अंकुर को मरा हुआ समझकर छोड़कर चले गए। शाेर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को मामले की सूचना दी। इसके बाद घायल अंकुर को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, इस हमले से पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन