{"_id":"67fc27975c8840a5a40ba6f7","slug":"a-youth-from-madhya-pradesh-had-made-a-fake-video-of-muskaan-being-beaten-with-a-stick-meerut-news-c-72-1-mrt1062-131758-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मध्यप्रदेश के युवक ने बनाई थी मुस्कान को डंडा मारने की फर्जी वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मध्यप्रदेश के युवक ने बनाई थी मुस्कान को डंडा मारने की फर्जी वीडियो
विज्ञापन
मेरठ। एनिमेशन के माध्यम से इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के बराबर में खड़ी मुस्कान के सिर पर डंडा मारने की फर्जी वीडियो मध्यप्रदेश के दतिया जिले में रहने वाले युवक ने बनाई थी। पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर लिया है। बुधवार को ब्रह्मपुरी पुलिस की टीम दतिया के लिए रवाना होगी। गौरतलब है कि
ब्रह्मपुरी पुलिस वीडियो वायरल होने पर मुकदमा कायम किया था।
सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के वीडियो वायरल हुए थे। एक फर्जी वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस लाइन के प्रेस कांफ्रेंस रूम के बाहर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रमाकांत पचौरी और उनके बराबर में मुस्कान खड़ी है। मुस्कान के सिर में एक युवक डंडा मारता है। वह नीचे गिर जाती है। इसके बाद शोर मचने लगता है। यह वीडियो एनिमेशन के माध्यम से फर्जी बनाया गया था। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो ब्रह्मपुरी पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। आईपी एड्रेस के माध्यम से पुलिस ने साइबर थाने का सहारा लिया तो आरोपी की लोकेशन मध्यप्रदेश के दतिया में मिली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी दतिया का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बुधवार को टीम दतिया भेजी जाएगी।