{"_id":"69c048a4fc51b77b290519b1","slug":"a-youth-caught-in-a-theft-case-was-freed-after-a-scuffle-with-the-police-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1140080-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चोरी के शक में पकड़े युवक को छुड़ाया, पुलिस टीम से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चोरी के शक में पकड़े युवक को छुड़ाया, पुलिस टीम से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के हाथ को दांत से चबाकर चोटिल कर दिया
पुलिसकर्मियों पर लगाया घरों में तोड़फोड़ का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
किठोर/मेरठ। किठोर थाना क्षेत्र की कलंदर बस्ती में चोरी के शक में पकड़े गए आबिद को लोगों ने पुलिस से छुड़ा लिया। पुलिस और लोगों में जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। महिलाओं ने कुछ पुलिसकर्मियों के हाथ को दांत से चबाकर चोटिल कर दिया। आरोप है कि बाद में पुलिस ने कुछ घरों में तोड़फोड़ की। हालांकि सीओ ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
कलंदर बस्ती के लोगों का कहना है कि रविवार शाम किठोर थाने की साइफन पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मी आबिद नाम के युवक को पकड़ने पहुंचे थे। आबिद पर कुछ मामले दर्ज बताए गए हैं। किसी चोरी की वारदात में शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। आबिद के परिजन और कुछ अन्य लोगों ने इसका विरोध किया और उसे पुलिस से छुड़ा लिया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल के साथ टीम आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान पुलिस टीम ने कुछ घरों में तोड़फोड़ की।
इस संबंध में सीओ किठोर प्रमोद कुमार का कहना है कि इस संबंध में थाना पुलिस ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। घटना की जांच कराई जाएगी।