फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a youngman shoot by his friends, he was a single in his house

युवक की गोली मारकर हत्या, घर में इकलौता था, दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम

Mon, 29 Jun 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
a youngman shoot by his friends, he was a single in his house
सरूरपुर(मेरठ)। सरूरपुर थाने के करनावल संपर्क मार्ग पर रविवार देर शाम दौड़ लगाकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच में वर्चस्व को लेकर साथियों द्वारा गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। युवक परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

कस्बा करनावल निवासी विशाल (25) पुत्र मुकेश आर्मी में भर्ती की तैयारी के लिए रोजाना दौड़ लगाता था। उसका वर्चस्व को लेकर साथियों से विवाद चल रहा था। रविवार देर शाम विशाल दौड़ लगाकर घर लौट रहा था। घर से करीब दो किमी दूर जब वह करनावल संपर्क मार्ग पर पहुंचा तो खेत में घात लगाए बैठ युवकों ने विशाल की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। राहगीरों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सरू रपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी ले गई। सूचना पर परिजन भी थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि युवक की कनपटी पर गोली लगी हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं, सीओ सरधना पंकज कुमार भी मौके पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि विशाल का साथियों से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। उन्हीं लड़कों ने विशाल की हत्या की है। तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने दो युवक हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन

युवक हिरासत में लिए
जांच में सामने आया है कि वर्चस्व को लेकर विशाल की हत्या की गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed