फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man who went to the field was shot and injured

खेत में गए युवक को गोली मारी, घायल

Mon, 28 Apr 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to the field was shot and injured
पैर में गोली लगने के मामले में सीओ पीडित से जानकारी करते हुए। (फलावदा)
फलावदा। गांव नंगला हरेरू में खेत पर गए युवक के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए मवाना सामुदायिक केंद्र भेजा। घटना के संबंध में थाने में चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांव नगला हरेरू निवासी हमदान पुत्र सरफराज ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। रविवार दोपहर के वक्त वह अपने भाई शबाउद्दीन उर्फ शब्बू के साथ अपने खेतों पर गया था। हमदान ने आरोप लगाया कि दो बाइकों पर सवार खुर्रम, कल्लू, नकीब, टाटी व दो अज्ञात लोगों ने असलाह से जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली पैर में लगने से उसका भाई शब्बू घायल हो गया। आरोपियों ने उस पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। वह घायल को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन

घटना के संबंध में फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं, सीओ अभिषेक पटेल और थाना प्रभारी देवेश चतुर्वेदी ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी खुर्रम, कल्लू, नकीब, टाटी व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक पटेल का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed