{"_id":"694fff6aff307914b00e5682","slug":"a-young-man-who-went-to-drop-off-his-friend-at-meerut-south-station-had-his-head-bashed-in-meerut-news-c-72-1-mct1002-146338-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ साउथ स्टेशन पर दोस्त को छोडने गए युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ साउथ स्टेशन पर दोस्त को छोडने गए युवक का सिर फोड़ा
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : mrt
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन पर दोस्त को छोडने गए गगोल निवासी कपिल के साथ बाइक हटाने को लेकर एक ऑटो चालक के साथ विवाद हो गया। इसके बाद ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी फिरोज निवासी भूड़बराल को गिरफ्तार कर लिया।
कपिल के मुताबिक शुक्रवार रात वह अपने दोस्त यशपाल को छोडने के लिए नमो भारत के भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन पर गया था। बाइक सड़क किनारे खडी थी। जब वह बाइक लेने पहुंचा तो एक ऑटो चालक ने बाइक हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान ऑटो चालक गाली गलौच करने लगा। इसका विरोध किया तो ऑटो चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद इन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
आरोप है कि हमलावरों ने कपिल के हाथ पकड़े और ऑटो से लोहे की रॉड निकालकर कपिल का सिर फोड़ दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पडा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने कपिल का पास के अस्पताल में उपचार कराया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी फिराेज को कोर्ट में पेश किया गया। उसे जेल भेज दिया गया।