{"_id":"6362d9a2205a9252bc0f9f37","slug":"a-young-man-who-went-by-buffalo-buggy-set-himself-on-fire-in-the-garh-fair-city-news-mrt611941937","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गढ़ मेले में भैंसा-बुग्गी से गए युवक ने खुद को लगाईं आग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गढ़ मेले में भैंसा-बुग्गी से गए युवक ने खुद को लगाईं आग, हालत गंभीर
Thu, 03 Nov 2022 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:27 AM IST
सार
गढ़ मुक्तेश्वर गंगा मेले में गये युवक ने पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाई। युवक को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर युवक को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
युवक ने लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गढ़ मुक्तेश्वर के गढ़ गंगा मेले में गए परतापुर निवासी राहुल कुमार ने बुधवार सुबह गढ़ स्थित नानपुर पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने आग बुझाई और राहुल को मेरठ में एक निजी अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर राहुल को दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि रविवार रात मेरठ-गढ़ मार्ग पर भैसा-बुग्गी की दौड़ लगाई जा रही थी। मेले में जा रहे लोगों ने एक कैंटर चालक की पिटाई कर दी थी। इसमें राहुल और अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक परतापुर निवासी राहुल कुमार(28) पुत्र पप्पू रविवार को अपने साथियों के साथ अलग-अलग भैसा-बुग्गी से गढ़ मेले में गए थे। गढ़ रोड पर भैसा-बुग्गी की दौड़ लग रही थी। गढ़ कोतवाली थानाक्षेत्र में लोधीपुर गांव के पास गढ़ गंगा मेले में जा रहे भैसा-बुग्गी वालों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ युवकों ने कैंटर चालक संभल निवासी फैजान की पिटाई कर दी। पुलिस ने रात में राहुल को पकड़ लिया। पुलिस ने कैंटर चालक के भाई नसीम की तहरीर पर राहुल समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने राहुल के परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।
बुधवार सुबह राहुल नानपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे। यहां अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगा ली। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई और अधिकारियों को बताकर राहुल को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में ले आए। यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। एएसपी हापुड़ मुकेश मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है। अस्पताल में युवक के मजिस्ट्रेट से बयान दर्ज कराए जाएंगे।
1.50 लाख रुपये में खरीदा था भैंसा
राहुल की छह महीने पहले ही शादी हुई है। गढ़ गंगा मेले में भैसा-बुग्गी की दौड़ में शामिल होने के लिए राहुल ने 1.50 लाख का भैसा खरीदा था। रविवार को वह अपने गांव के लोगों के साथ भैंसा-बुग्गी से गंगाजी जा रहे थे। रास्ते में भैंसा-बुग्गी की दौड़ में राहुल शामिल हो गए। इसी दौरान कुछ लोग हुड़दंग मचाते जा रहे थे। पुलिस उनकी जांच करने में जुटी है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।