फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man who was running was beaten up, a complaint was lodged

दौड़ लगा रहे युवक को पीटा, तहरीर दी

Wed, 13 Aug 2025 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
A young man who was running was beaten up, a complaint was lodged
किठौर। हसनपुर कलां के पास स्थित गंगा ढाबे के सामने बाइक सवार कुछ युवकों ने दौड़ लगा रहे गांव रछोती निवासी तरुण की जमकर पिटाई की। मारपीट में तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के भाई ने नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव इंद्रपुरा निवासी शिवा ने बताया कि वह और उसका भाई तरुण कुछ साल से मुंडाली के रछोती गांव में रहते हैं। बुधवार को उसका भाई तरुण भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था। वह हसनपुर कला में गंगा ढाबे के सामने पहुंचा तो बाइक सवार 6-7 युवक आए और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे उसके भाई तरुण को गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed