फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was stopped in the market and beaten for not making a purchase at a clothing shop.

Meerut News: कपड़े की दुकान से खरीदारी न करने पर युवक को बाजार में रोककर पीटा

Thu, 24 Sep 2026 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
A young man was stopped in the market and beaten for not making a purchase at a clothing shop.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला हरलालपुरा निवासी युवक ने कपड़े की दुकान से खरीदारी नहीं करने पर व्यापारी पर उसे भरे बाजार में रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में युवक घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों के साथ थाने पहुंचा और आरोपी व्यापारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
पीड़ित आमिर पुत्र अनीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुपर मार्केट स्थित एक दुकान पर काम करता है। बृहस्पतिवार शाम बजे वह दुकान मालिक के दूसरे भाई की दुकान पर कपड़े खरीदने गया था। आरोप है कि दुकान पर उसे पुराने रखे कपड़े दिखाए गए। कपड़े पसंद नहीं आने पर उसने वहां से खरीदारी नहीं की और दूसरी दुकान से कपड़े खरीदने चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दूसरी दुकान से कपड़े खरीदकर लौटते समय व्यापारी ने उसे बाजार में रोक लिया। कपड़े उसकी दुकान से नहीं खरीदने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed