फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was shot after entering the house in Saini village

Meerut News: सैनी गांव में घर में घुसकर युवक को गोली मारी

Sat, 02 Nov 2024 04:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot after entering the house in Saini village
गंगानगर (मेरठ)। एनएच- 34 स्थित सैनी गांव में दवाई लेने के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक से युवक की कहासुनी हो गई। दवा लेकर अपने घर पहुंचे 28 वर्षीय जगदीप पर पांच लोगों ने कई राउंड फायर किए। एक गोली उसकी ठोड़ी में जा लगी। पुलिस ने पिता-पुत्रों सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव में जयदीप पुत्र अशोक कुमार बृहस्पतिवार रात बुखार होने पर मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया। मेडिकल स्टोर संचालक अमित से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। लोगों ने शांत करा दिया। जयदीप अपने घर आ गया। आरोप है, स्टोर संचालक अमित हथियार लेकर जयदीप के घर में घुस गया। वहां उसने कई राउंड फायरिंग की। एक गोली जयदीप की ठोडी में लग गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। इंचौली पुलिस पहुंची। जयदीप की मां ने इंचौली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अमित पुत्र ओमकार, गुड्डू पुत्र टीटू, टीटू पुत्र रणवीर, बबलू पुत्र बिट्टू और बिट्टू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि दवाई के बकाया रुपये को लेकर मेडिकल स्टोर पर जयदीप और अमित में बहस हुई थी। आरोपी अमित, गुड्डू, टीटू और बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed