फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was found bleeding on the roadside in Sardhana, died during treatment.

Meerut News: सरधना में सड़क किनारे लहूलुहान मिला युवक, उपचार के दौरान मौत

Sun, 31 May 2026 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
A young man was found bleeding on the roadside in Sardhana, died during treatment.
सरधना। थाना क्षेत्र के दौराला रोड पर शनिवार रात एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार रात दौराला चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि दौराला रोड पर चौकी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने युवक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र स्थित खलवाड़ा गांव निवासी अविनाश उर्फ सोनू पुत्र त्रिलोकी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed