फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was cheated of Rs 30 lakh in the name of a plot.

Meerut News: युवक से प्लॉट के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 08 Dec 2025 07:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
A young man was cheated of Rs 30 lakh in the name of a plot.
-पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर दिया शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शादाब ने नोएडा के एक पिता-पुत्र पर प्लॉट के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। सोमवार को शादाब ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

फिरोजनगर निवासी शादाब ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि 2024 में उसकी मुलाकात प्लॉट खरीदने को लेकर आरोपी पिता- पुत्र से हुई थी। आरोपियों ने शादाब को गौतमबुद्धनगर में 450 वर्ग गज का एक प्लॉट दिखाया था। दोनों पक्षों में प्लॉट का सौदा 1.57 लाख रुपये तय हो गया था। शादाब ने अक्तूबर 2024 से लेकर अप्रैल 2025 तक कई बार में आरोपियों के खाते में पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर किया था। शादाब ने कुछ पैसा नगद दिया था। उसे मई में पत चला कि आरोपी प्लॉट को किसी ओर को बेचने की तैयारी कर रहे है। शादाब ने पूरे पैसे लेकर बैनामा नाम करने की बात कही थी। बैनामे के नाम पर आरोपी टाल-मटोल कर रहे थे। शादाब ने आरोपियों से रुपये वापस करने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपी पिता-पुत्र ने शादाब को पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed