फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was beaten up in a dispute over removing a vehicle from the road

रोड से गाड़ी हटाने के विवाद में युवक को पीटा

Tue, 08 Jul 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up in a dispute over removing a vehicle from the road
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गोटका बाग के पास शराबी आरोपियों ने गांव जसड़ निवासी निशांत शर्मा पुत्र कृष्णदत्त शर्मा के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। थाने पहुंचे पीड़ित के भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जसड़ निवासी शानू शर्मा ने बताया कि रविवार को उसका भाई निशांत कार से उसे शामली के गांव कुरालसी छोड़ने गया था। लौटते समय गांव गोटका बाग के पास आरोपी रोड के बीच में गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे। जब उसने रोड से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। इसमें युवक घायल हो गया। पीड़ित ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। किसी तरह पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित के भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed