यूपी: बहाने से बुलाया और फिर युवक की पीट- पीटकर हत्या, ये रही मर्डर के पीछे की बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के तलहेड़ी बुजुर्ग गांव में पैसे उधार देने के बहाने घर से बुलाकर एक युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने गांव के ही एक परिवार के पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
देवबंद में थाना नागल के गांव वाजिदपुर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई संदीप कुमार (28) तलहेड़ी बुजुर्ग स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। आरोप है कि गांव के गुरदास बलवीर, नील्लू भगत, अंकित और काला ने भाई संदीप को पैसे उधार देने के बहाने मंगलवार की रात्रि घर से बुलाया था। जहां किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए अचानक पास में पड़ी लोहे की रॉड से उस पर कई प्रहार किए। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह घायल संदीप को लेकर सहारनपुर गए और उपचार के लिए उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने संजय कुमार की तहरीर पर पांचों लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तलहेड़ी में फर्नीचर की दुकान चलाता था संदीप
वाजिदपुर निवासी संदीप कुमार तलहेड़ी बुजुर्ग बस स्टैंड के पास फर्नीचर की दुकान चलाता था। दुकान होने की वजह से ही वह पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ ससुराल में ही रह रहा था।
हत्यारोपियों पर 50 हजार रुपये उधार होने की चर्चा
पीट- पीटकर मौत के घाट उतारे गए संदीप कुमार के हत्यारोपियों पर 50 हजार रुपये उधार चल रहे थे। चर्चा है कि उक्त रकम गुरदास ने संदीप से कुछ वर्ष पूर्व उधार ली थी। बार बार संदीप पैसे का तकाजा करता था, लेकिन वह हर बार उसे टाल देता था। बताया गया है कि इसी पैसे के चक्कर में संदीप की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला पैसे के लेन देन का जरूर है, लेकिन पैसे किसके थे और किसने उधार लिए थे यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार हैं आरोपी
संदीप कुमार की हत्या करने वाले पांचों आरोपी वारदात के बाद से ही परिवार समेत घर से फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश भी दी। लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगाया। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस के जरिये उनकी मोबाइल लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/