{"_id":"635761efdc9d8354864487bc","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-in-lavar-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवक को पीट-पीटकर मार डाला, आंख फोड़ने का भी आरोप, पीड़ित परिजनों ने थाने में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवक को पीट-पीटकर मार डाला, आंख फोड़ने का भी आरोप, पीड़ित परिजनों ने थाने में किया हंगामा
Tue, 25 Oct 2022 09:41 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 25 Oct 2022 09:41 AM IST
सार
मेरठ में युवक को पीट-पीटकर मार डाला। उसके परिजनों ने आंख फोड़ने का भी आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित परिजनों ने थाने में हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
मेरठ में युवक की हत्या।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में लावड़ क्षेत्र के जलालपुर गांव में दीपावली के दिन रात में अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने युवक की आंख फोड़ने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बताया गया कि बिजेंद्र (30) पुत्र बृजपाल चार भाइयों में छोटा था। वह मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से विकलांग था। आरोप है कि सोमवार देर रात गांव के ही सोनू और सचिन घर आए और उसे अपने साथ बुलाकर ले गए। सुबह के समय बिजेंद्र का शव गांव में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोपियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने उसकी एक आंख भी फोड़ दी। उन्होंने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी देहात केशव कुमार ने घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: The Burning Bus: मेरठ के गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री