फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man sitting at a shop was attacked with sharp weapons, two injured

दुकान पर बैठे युवक पर धारदार हथियारों से हमला, दो घायल

Tue, 24 Jun 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting at a shop was attacked with sharp weapons, two injured
सरधना। दुकान पर बैठे मोहल्ला कमरानवाबान निवासी युवक पर कई हमलावरों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव के लिए पहुंचे उसके भाई और एक अन्य परिजन पर भी हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शौकत पुत्र कासिम ने तहरीर में बताया कि उसका बेटा जुबेर सोमवार को मोहल्ला बेलदारान स्थित शहजाद की कास्मेटिक की दुकान पर बैठा था। मोहल्ला आजादनगर निवासी कई युवक वहां पहुंचे और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जुबेर को जमकर पीटा गया, जिसमें वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर जुबेर का भाई मोहम्मद अली और दूसरा बेटा साकिब मौके पर पहुंचे और बीचबचाव का प्रयास किया। हमलावरों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed