फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man sitting at a shop was attacked with sharp weapons

Meerut News: दुकान पर बैठे युवक पर धारदार हथियारों से हमला

Sat, 12 Apr 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting at a shop was attacked with sharp weapons
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग पर गांव खजूरी में स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के बराबर में दुकान पर बैठे गांव निवासी युवक पर गांव के ही पांच युवकों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। पीड़ित के भाई ने चार नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव खजूरी निवासी पीड़ित महराज पुत्र फकीरा उर्फ कलवा ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार को भाई हलीम गांव खजूरी स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा से रुपये निकालने गया था। बैंक से रुपये निकालकर पास में ही एक दुकान पर बैठ गया। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के पांच युवकों ने धारदार हथियार व तमंचे से जान से मारने की नीयत से हमला किया। हमले में हाथ कटने से हलीम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित से जानकारी लेते हुए उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यह घटनाक्रम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही। पीड़ित के भाई महराज ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed